डी.एल.एड प्रशिक्षुओं ने युवा मंच के नेतृत्व में बालसन पर किया प्रदर्शन

द्वितीय सेमेस्टर में बैक प्रशिक्षुओं ने प्रमोट करने और चतुर्थ सेमेस्टर की एक साथ परीक्षा में सम्मिलित करने की मांग
72 घण्टे में मांगों का निस्तारण न होने पर दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। द्वितीय सेमेस्टर में बैक पेपर वाले प्रशिक्षुओं को प्रमोट करने और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाओं में सम्मिलित करने की अनुमति देने की मांग को लेकर डीएलएड प्रशिक्षुओं ने बालसन चौराहे पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। डीएलएड प्रशिक्षुओं ने उत्तर प्रदेश सरकार को 72 घण्टे का अल्टीमेटम देते हुए ऐलान किया है कि 80 हजार प्रशिक्षुओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली प्रमोट करने की भेदभाव पूर्ण है और प्रमोट करने में विसंगतियों को दूर कर बैक पेपर वाले सभी प्रशिक्षुओं को प्रमोट नहीं किया गया तो मंगलवार से प्रदेशव्यापी आंदोलन का आगाज होगा और बालसन चौराहे समेत प्रदेशभर में एक साथ धरना प्रदर्शन-अनशन जैसी कार्यवाही होंगी। आंदोलन की अगुवाई कर रहे युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह, अमरेन्द्र सिंह, सतेन्द्र सिंह सीटू, अंकित पटेल, अनन्त सिंह,अशोक दुबे,प्रशांत पाल,अंकित अकेला,विनोद पटेल आदि कहना है कि चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा के साथ ही बैक पेपर कराने में किसी तरह का कोई समस्या नहीं है बावजूद इसके द्वितीय सेमेस्टर में बैक पेपर वाले सभी प्रशिक्षुओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा सिर्फ मुख्यमंत्री व उत्तर प्रदेश सरकार तक प्रशिक्षुओं की मांगों को संज्ञान में लाने का आश्वासन दिया जाता रहा।
लेकिन 30 अक्टूबर से परीक्षाएं प्रस्तावित हैं और अभी तक कोई भी निर्णय न होने से हजारों प्रशिक्षु घोर मानसिक तनाव व यंत्रणा से गुजर रहे हैं। युवा मंच के अनिल सिंह ने प्रदर्शन के लिए जुटे प्रशिक्षुओं को भरोसा दिलाया कि उनके साथ न्याय होगा।
कहा कि युवा मंच द्वारा रोजगार को मौलिक अधिकार बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम में भी डीएलएड प्रशिक्षुओं के इस सवाल को प्रमुखता से उठाया जायेगा और सरकार को इस गलत फैसले को वापस लेना ही होगा ।
इस अवसर पर युवा मंच अध्यक्ष अनिल सिंह, अमरेन्द्र सिंह, सतेन्द्र सिंह सीटू, अशोक दुबे,प्रशांत पाल,अंकित अकेला,विनोद पटेल,अंकित पटेल, अनन्त सिंह,प्रियंका पाण्डेय, रचना मिश्रा, अंजली त्रिपाठी, रागिनी सिंह, अंकिता अग्रहरि, सुमन सिंह, पूजा पाठक,रोशनी वर्मा आदि भारी संख्या में युवा प्रशिक्षु उपस्थित थे।



