Latest
छठ पूजा के लिए संगम क्षेत्र व अन्य घाटों पर तैयारी जोरों पर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। छठ पूजा के लिए संगम क्षेत्र व शहर के अन्य घाटों पर सोमवार दोपहर तक तैयारी जारी रही। संगम क्षेत्र में तीन दिन से दलदली जमीन पर मिट्टी डालकर समतल किया जा रहा है। बिजली विभाग शाम तक घाट पर अस्थाई लाइटें चालू कर देगा। पूर्वांचल छठ पूजा एवं विकास समिति घाट की तैयारी की निगरानी कर रही है। घाट पर समिति का शिविर बन गया है। शिविर से ही समिति घाट पर पूजा की व्यवस्था देखेगी। रसूलाबाद घाट की सीढ़ियों से मिट्टी हटाई गई है। नगर निगम ने रसूलाबाद समेत शहर के अन्य घाटों पर लाइटें दुरुस्त की हैं। नगर निगम के अधिकारियों का दावा है कि सभी घाटों पर शाम तक तैयारी पूरी हो जाएगी। इन घाटों पर 10 नवंबर को अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और 11 नवंबर को व्रती महिलाएं उगते सूरज को अर्ध्य देंगी।


