भारतगंज चौकी पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

मांडा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना महामारी के मद्देनजर त्योहारों की शांतिपूर्ण सम्पन्नता के लिए प्रसाशन कोई कसर नही छोड़ रही है।
लोगों से लगातार कोविड-19 नियमों के तहत ही त्यौहारों को मनाने की अपील की जा रही है।
इसी प्रकार सोमवार की शाम भारतगंज चौकी पर पीस कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता एडीएम प्रशासन विजय शंकर दुबे व आईपीएस एसपी यमुनापार चक्रेश मिश्रा ने किया।
इस दौरान उक्त एडीएम ने लोगों से बिजली समस्या पर चर्चा किया। लोगों से वैध विद्युत उपभोग की बात कही। वहीं बैठक में आगामी बारा रबीउल अऊवल(बारा वफात), नवरात्रि एवम दीपावली पर्व को कोविड-19 के नियमों के तहत शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने की अपील की गई।
इस दौरान उक्त एसपी से लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना जैसी भयावह बीमारी सन 1917 में यूरोप से आई थी। जिसमे तकरीबन करोडों लोगों को लापरवाही के चलते जान गवानी पड़ी थी।
उन्होंने लोगों कहा कि पुलिस प्रसाशन दिन-रात कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरूक कर रही है। कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क एवम दो गज की दूरी सरल उपाय है।
सभी लोग कोविड-19 नियमों का पालन अवश्य करें। इस मौके आईपीएस मनीष सांडले मांडा प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार पाण्डेय, चौकी प्रभारी भारतगंज विनय कुमार सिंह,उपनिरीक्षक सुभाष यादव,चाँद मोहम्मद उर्फ चंदू, अरविंद बिन्द, रितेश केशरी,सकील, श्याम बिहारी मौर्या,गिरिजा शंकर पाण्डेय, रवि सेठ,अवधेस केशरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे


