Latest
UP: पकड़ा गया शातिर अपराधी, जानिए पूरा मामला

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। हंडिया में एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक ऋषभ शुक्ला खतरनाक 9mm की पिस्टल के साथ फायरिंग करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।
यही नही वीडियो में ak47 जैसे खतरनाक हथियार भी नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लगता है कि कोई बडी घटना होने वाली है या वीडियो में दिखाई देने वाला युवक लोगों में अपनी दहशत पैदा करने के लिए ये वीडियो खुद वाइरल कर रहा है।
पुलिस ने इस वीडियो को कई जगह देखा फिर शिनाख्त करके ऋषभ को पकड़ा है। इसका चाचा योगेन्द्र शुक्ला दब्बू शार्प शूटर है, इसके पास AK47 है,आजीवन कारावास का सजायाफ्ता है।अभी ज़मानत पर है।



