Latest

बेयरिंग बैठने से शास्त्री पुल वन-वे दो माह पहले भी एक बेयरिंग में आई थी खराबी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । गंगा नदी पर बना शास्त्री पुल पर एक बार फिर आवागमन बंद कर दिया गया है। प्रयागराज को वाराणसी व गोरखपुर से जोड़ने वाले इस पुल के पिलर नंबर 27 की बेयरिंग बैठने के बाद अधिकारियों ने पुल पर वनवे व्यवस्था लागू करा दी। पुल की मरम्‍मत के लिए कानपुर से टीम को बुलाकर मरम्‍मत का काम शुरू कर दिया गया है।
गुरुवार और शु्क्रवार को यहां मरम्मतीकरण का कार्य होगा और शनिवार से यातायात बहाल किया जाएगा। इसके चलते पुल पर आवागमन वन वे कर दिया गया है। इससे पुल पर जाम की स्थिति बन गई है। लगभग दो माह पहले भी पिलर नंबर 40 ही बेयरिंग में गड़बड़ी आ गई थी जिसके कारण यातायात बाधित हुआ था।
शास्त्री पुल के पिलर नंबर 27 के थोड़ा नीचे खिसकने की जानकारी जब अधिकारियों को हुई तो उन्होंने तत्काल आवागमन बंद कराते हुए पुल का निरीक्षण किया। अधिकारी अजय गोयल का कहना है कि पिलर नंबर 27 की बेयरिंग खराब होने से ऐसा हुआ है। ओवरलोड वाहनों के कारण ही अक्सर बेयरिंग खराब हो रही है।

Related Articles

Back to top button