Latest

अल्लापुर रामलीला कमेटी का गणेशपूजन वैदिक रीति से सम्पन्न

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। बाघम्बरी क्षेत्र श्रीरामलीला कमेटी”- भरद्वाजपुरम द्वारा आयोजित श्रीगणेश पूजन महोत्सव को मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी आनंद गिरी एवं विशिष्ट अतिथि विधायक श्री हर्षवर्धन बाजपेयी जी ने गणेश भगवान की मंगल आरती करके विधिवत शुभारम्भ किया ।

रामलीला आयोजनों से हमारा चरित्र एवम चित्र दोनों का निर्माण होगा । स्वामी आनंद गिरी

 

 

प्रारम्भ में आचार्य प. दीनानाथ तिवारी के आचार्यत्व में कमेटी के अध्यक्ष श्री संजीव कुमार बाजपेयी एवम महामंत्री डॉ. अमरजीत गुलेरी ने गणेश जी का पूजन अर्चन पूर्ण किया ।मुख्य अतिथि स्वामी आनंद गिरी ने इस अवसर पर भारतीय परम्परा एवम संस्कृति का समर्थन करते हुए कहा कि भारत जगद्गुरु इन्हीं परम्पराओं के बल पर था और आगे भी बनेगा उन्होंने कुछ राजनैतिक पार्टियों द्वारा कुम्भ संस्कृति का विरोध करने वालों को आड़े हाथों लिया ।विधायक श्री हर्षवर्धन बाजपेयी ने श्रीगणेशाय नमः का उदघोष करते हुए अपनी विरासत और समृद्धिशाली संस्कृति को नमन करते हुए अगले वर्ष की रामलीला के पहले प्रयागराज का सबसे बड़ा व आकर्षक मंच अल्लापुर रामलीला कमेटी का होगा ।

Related Articles

Back to top button