Latest
आकांक्षा राणा को हटाए जाने की मांग को लेकर युवा कॉंग्रेस ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी ने कहा इसके पहले भी पिछले 6 महिने से कोर्ट नहीं चली है, दाखिल खारिज और अन्य काम नहीं हुए. जनता से मिलती नहीं भगा देती है। सारे कार्य बंद है।
इसलिए अधिवक्ता भी परेशान होकर 3 दिन से हड़ताल कर रहे हैं। और हटाने की मांग कर रहे, ज्ञापन लेने आए एडीएम सिटी से मांग की कि जो अभी चार्ज पर हैं या उन्हें रखा या तो किसी अन्य को दिया जाए लेकिन आकांक्षा को अब करछना ना भेजा जाए ।
.ज्ञापन सौपने में मुख्य रूप से विकास सिंह, विपिन कुमार, उपाध्यक्ष वरुण मिश्र, अधिवक्ता विनय मिश्रा, नितिन पांडे, प्रशांत शुक्ला, आरिफ बाबा, गौरव यादव , इंद्र कांत शुक्ला, सुनिल बिंध, आदि साथी रहे।



