रक्तदान कर मनाया राजा भैया का जन्मदिन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का 51 वां जन्मदिन पार्टी की प्रयागराज इकाई द्वारा रक्तदान कर मनाया गया।

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष के 51 वें जन्मदिन पर प्रयागराज महानगर कार्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम
सिविल लाइंस स्थित भदरी हाउस में आयोजित रक्तदान शिविर का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश सचिव अमित पाण्डेय ने किया। अमित पांडे ने कहा राजा भैया के जन्मदिन पर रक्तदान कर समाज में आए दिन हो रहे दुर्घटना घटना की शिकार लोगों के इलाज में मदद होगी ।
इस अवसर पर पार्टी जनों ने रक्तदान के पश्चात केक काटा और राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घ जीवन की ईश्वर से कामना की। रक्तदान करने वालों में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक प्रयागराज महानगर इकाई के अध्यक्ष कमल शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ पंकज पाण्डेय, महासचिव अभिषेक प्रताप सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष संदीप गुप्ता, छात्र प्रकोष्ठ अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार प्रजापति, महानगर सचिव विपिन कुमार पाल, उप सचिव रवि दुबे, प्रवक्ता नन्हू पंडित, रामेश्वर पाण्डेय, दारा सिंह, शिवेंद्र प्रताप सिंह और जितेंद्र प्रताप सिंह सहित महानगर के सभी पदाधिकारी शामिल रहे। यह जानकारी पार्टी के मीडिया प्रभारी अनंत पांडे ने दी।



