Latest

नॉर्दन फुटबॉल अकादमी ने गरीब बच्चो संग मनाई दीपावली

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। नॉर्दन फुटबॉल अकादमी (झलवा एवं झूंसी शाखा) प्रयागराज ने आज गरीब एवं झोपड़पट्टी के बच्चो के संग मनाई दिवाली I अकादमी के हेड प्रशिक्षक इंद्रनील घोष ने दीपावली के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थान पर गरीब एवं झोपड़पट्टी के बच्चो को कपड़े (टी शर्ट, शॉर्ट्स, शर्ट, पैंट, गर्म कपड़े आदि) मिठाई बांटे I अकादमी के सीनियर खिलाड़ी अमन सिंह, मनीष कुमार, कुंदन सिंह, हर्षित ओझा एवं अमित मिश्रा ने बच्चो को सभी सामान एवं मिठाई वितरित करने में सहयोग किया I सामान एवं मिठाई पाकर सभी बच्चो के चेहरे ख़ुशी से झूम उठे I

Related Articles

Back to top button