Latest
भारतीय सेना के सम्मान में दीप प्रज्वलन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। दिवाली के शुभ अवसर पर करेली जीटीबी नगर दुर्गा पूजा पार्क में 1001 दीप जलाकर भारतीय सेना का सम्मान किया गया भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी भारतीयों से अपील की थी कि आप लोग सेना के सम्मान में दीप जलाकर सेना का हौसला बढ़ाएं l
कार्यक्रम में सहयोग करने वालों में ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव देवेंद्र श्रीवास्तव हरीश चंद्र वर्मा राजू चतुर्वेदी मोहम्मद अकरम कॉलोनी की बहुत सारी महिलाओं ने दीप जलाने में भाग लिया इस दुर्गा पूजा पार्क मैं हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिलती है कोई भी त्यौहार हो सभी वर्ग के लोग कार्यक्रम में शामिल होते हैं ।


