कल्पवास खंडित न हो इसलिए लग रहा माघ मेला: केशव

कल्पवास खंडित न हो इसलिए लग रहा माघ मेला: केशव
कहा, धार्मिक व सांस्कृतिक नगरी प्रयागराज को बनाएंगे आधुनिक
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कोरोना काल में भी विश्व प्रसिद्ध माघ मेला कराने का निर्णय लिया गया क्योंकि कल्पवास खंडित नहीं हो सकता। पौराणिक मान्यताओं को कायम रखना जरूरी है। वो कटरा रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित स्मारिका विमोचन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रयागराज ऋषि-मुनियों की तपोभूमि है। त्रेतायुग में भगवान राम और निषादराज की मित्रता आज भी जनमानस को प्रेरणा देती है। सृष्टि के गौरव महर्षि भरद्वाज मुनि के आश्रम के सामने स्थापित भव्य प्रतिमा आकर्षण का केंद्र है। इन परंपराओं को बनाए रखने के लिए ही विपरीत परिस्थितियों में भी माघ मेला के आयोजन का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि कहा कि प्रयागराज धार्मिक, सांस्कृतिक रूप से तो खास है ही, इसे आधुनिक बनाने के लिए लोगों के सुझाव की जरूरत है। इस मौके पर उन्होंने विहिप के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंहल को याद किया। बिहार में भाजपा की सरकार बनने पर खुशी व्यक्त की।




