Latest

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, कोहराम मचा

माण्डा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। क्षेत्र के बसकड़ी इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से मध्यरात्रि एक युवक की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम।मचा हुआ है। पयलिस ने शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

मिर्जापुर जनपद के गैपुरा पुलिस चौकी अंतर्गत कमापुर, विजयपुर निवासी रमेश विश्वकर्मा (32)पुत्र फूलचन्द्र विश्वकर्मा रेलवे में बिछाई जा रही नई पटरी में कार्यरत था। बीती मध्यरात्रि माण्डा थाना क्षेत्र के बसकड़ी में दिल्ली वाया हावड़ा रेलमार्ग पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इससे घटनास्थल पर मौजूद कर्मचारियों सहित इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर रोते बिलखते परिजन भी घटनास्थल पहुचें। घटना की सूचना पर शनिवार की सुबह भारतगंज पुलिस चौकी प्रभारी आशीष राय दलबल सहित पहुचें। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा और घर का जिम्मेदार था। वहीं मृतक की पत्नी लक्ष्मी व बेटे आदर्श, शिवम और बेटियां काजल, शीतल सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।

Related Articles

Back to top button