Latest
अपर पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन प्रयागराज में बैठक सम्पन्न

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज अपर पुलिस महानिदेशक जोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन प्रयागराज में मिशन शक्ति फेज-3 कार्यक्रम के अंतर्गत गोष्ठी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए रिज़र्व पुलिस लाइन प्रयागराज में पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र कवीन्द्र प्रताप सिंह व पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी एवं अन्य अधिकारियों के साथ मिशन शक्ति फेज-3 अभियान के अंतर्गत गोष्ठी कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।



