Latest

इंदौर फि‍र हुआ शर्मसार, दो साल की मासूम से दुष्‍कर्म, अस्‍पताल में भर्ती

इंदौर। शहर एक बार फि‍र शर्मसार हुआ। दो साल की बच्ची के साथ उसके ही रिश्तेदार ने दुष्‍कर्म किया। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के सेठीनगर में यह घटना हुई। यहां एक महिला की दो वर्षीय बेटी दोपहर करीब 3.30 बजे सो कर उठी थी। बच्ची रोने लगी तो मां घर के पास ही दुकान से चिप्स लेने चली गई। कुछ देर बाद बच्ची की चीख सुनाई दी।

मां दौड़कर घर पहुंची तो निर्वस्त्र बच्ची को मामा के पास संदिग्‍ध हालत में देखा। उसने बमुश्किल उसे छुड़ाया और क्लॉथ मार्केट अस्पताल लेकर पहुंची। बच्ची की हालत देख ड्यूटी डॉक्टर ने उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया।

शाम करीब 5.30 बजे मां उसे लेकर एमवाय अस्पताल पहुंची। मां ने पुलिस को बताया कि उसने पर्ची बनवाई और इलाज के लिए भटकती रही। बच्ची रो रही थी। इसके बाद मां घर आ गई।

कुछ देर बाद सोशल मीडिया के जरिये अफसरों तक यह खबर पहुंची। छत्रीपुरा टीआई शैलेंद्रसिंह जादौन महिला के घर पहुंचे और महिला एसआई के साथ जिला अस्पताल भेजा।

मेडिकल जांच और उपचार के बाद बच्ची की मां के मामा के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। टीआई के मुताबिक आरोपित ऋषि पैलेस कॉलोनी में रहता है। उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button