इंदिरा ने रखी थी भारत की मजबूत आधारशिला: प्रमोद तिवारी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर गुरुवार को कांग्रेसियो ने उन्हें याद किया। उनकी जन्मस्थली आनंद भवन में आयोजित कार्यक्रम में जुटे जिला शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प चढ़ा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा की आधुनिक भारत के नेहरू जी के सपने को पूरा करने का हरित क्रांति खाद्यान के रूप में आत्मनिर्भर बनाया। प्रमोद तिवारी ने बताया कि बैंकों के राष्ट्रीयकर्ण कर सामान्य जनों के लिए दरवाजे खोले वहीं आमजनों को राजा महाराजाओ के बरबरी का दर्जा दिया। इंदिरा ने पोखरण परमाणु विस्फोटक कर के भारत को दुनिया में परमाणु शक्ति बनाया। 1971 में बांग्लादेश को मुक्त करा कर दुनिया का भूगोल बदलकर बंगलादेश की स्थापना की और एक सौ तीन देशों का नेत्तृत्व कर भारत को दुनिया के तीसरी शक्ति के रूप स्थापित किया। पूर्व प्रधानमंत्री का स्मरण करते हुए कांग्रेसियो ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान अरुण तिवारी, रामकिशुन पटेल, नफीस अनवर, सुधाकर तिवारी, श्यामकृष्ण पाण्डेय, फुजैल हाशमी, मुकुन्द तिवारी, अनिल पाण्डेय, किशोर वार्ष्णेय, हसीब अहमद, हरिकेश त्रिपाठी, जावेद उर्फी, सुरेश यादव, सत्या पाण्डेय, चमन रावत, रिंकू तिवारी, रामछबीले मिश्रा, राजबहादुर, महेश त्रिपाठी, दीपचंद्र शर्मा, दत्तात्रेय त्रिपाठी, विनय दुबे, दिनेश सोनी, राजेश दुबे, अशफाक अहमद, प्रदीप द्विवेदी, राजकुमार शुक्ला, शुभम शुक्ला, परवेज़ सिद्दीकी, हरदेव सिंह समेत आदि लोग मौजूद थे




