एक जन्म में एक हजार जन्मों तक का कार्य करके गए बाबू कल्याण सिंह जी – केशव प्रसाद मौर्य

पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी की अस्थियां संगम में प्रवाहित की गई
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। पूर्व राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह जी की अस्थियां पूरे अस्थि विसर्जन संस्कार विधियों का पालन करते हुए उनके सुपुत्र सांसद राजवीर सिंह एवं उनके परिजनों के साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संगम में प्रवाहित की
इसके पूर्व संगम स्थल पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके अस्थि कलश पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि माननीय कल्याण सिंह जी का कार्यकाल इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा उनके कथनी और करनी में अंतर कभी नहीं रहा उन्होंने जो कहा वो करके दिखाया और कहा कि वह एक सच्चे राम भक्त और एक अच्छे शासक थे उन्होंने राम भगवान की सत्ता के लिए अपनी सत्ता को ठोकर मार दी और राम भक्तों को पर गोली चलने नहीं दी और इसकी सारी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली और आगे उन्होंने कहा कि बाबू कल्याण सिंह जी एक जन्म में एक हजार जन्मों तक का कार्य करके इस धरती से गए और जब तक रामलला का भव्य मंदिर रहेगा, गंगा मैया की धारा रहेगी ,यह भारतवर्ष रहेगा और मानव जाति रहेगी तब तक कल्याण सिंह का नाम अमर रहेगा और आगे कहा कि उनका जाना देश समाज राष्ट्र और भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है जिसकी पूर्ति संभव नहीं है श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने कहा कि कल्याण सिंह जी शासक के रूप में पद की मर्यादा का ध्यान रखते थे और भारतीय जनता पार्टी के एक अनुशासित सिपाही के रूप में अपना पूरा जीवन समर्पित किया। इस अवसर पर पूर्व उच्च शिक्षा कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह गौड़ ने कहा कि कल्याण सिंह जी ने अपने कार्यकाल में शिक्षा को महत्वपूर्ण स्थान दिया और उसके लिए उन्होंने नकल अध्याय जैसे कठोर कदम उठाएं जो आज भी याद किए जाते हैं इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह,ने कहा कि कल्याण सिंह जी का संपूर्ण जीवन राम और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा उनके जीवन से हमें सीख लेना है और उनके सपनों को साकार करना है।श्रद्धांजलि सभा का संचालन करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
इस अवसर पर सांसद केसरी देवी पटेल विधायक संजय गुप्ता हर्षवर्धन बाजपेई प्रवीण पटेल राजमणि कोल , विक्रमाजीत मौर्य, नीलम करवरिया, विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी भाजपा जिला अध्यक्ष यमुना पार विभवनाथ भारती, गंगा पार जिला अध्यक्ष अश्वनी दुबे जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह, पूर्व विधायक दीपक पटेल पूर्व उपमहापौर मुरारी लाल अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, कमलेश गौतम, रणजीत सिंह राजेंद्र मिश्र शशि वार्ष्णेय, कुंज बिहारी मिश्रा वरुण केसरवानी राजेश केसरवानी राजू पाठक गिरजेश मिश्रा एवं वरिष्ठो नेताओं ने अपने विचार प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की
जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी ने बताया कि कल्याण सिंह जी का अस्थि कलश अयोध्या मार्ग से चलकर उनके सुपुत्र सांसद राजवीर सिंह संगम पहुंचे और उनके साथ उनकी पत्नी प्रेमलता सिंह , कल्याण सिंह के छोटे पुत्र सौरभ सिंह, और उनके परिजन सोमवीर सिंह, डिबाई की विधायिका डॉ अनीता लोधी, बुलंदशहर के विधायक संजय शर्मा, और सैकड़ों शुभचिंतक रहे और संगम तट पर तीर्थ पुरोहित प्रदीप पांडे ,आचार्य दीपू मिश्रा, उत्सव पाठक, आशुतोष पाठक, आशु तिवारी के द्वारा अस्थि विसर्जन संस्कार को संपन्न कराया गया।




