आयुक्त,आईजी व डीआईजी/ एसएसपी तथा डीएम ने छठ पुजापर्व को लेकर घाटों का किया निरीक्षण

( आनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। छठ महापर्व को लेकर आज गुरुवार को मण्डलायुक्त प्रयागराज आर रमेश व आईजी के पी सिंह तथा डीआईजी/एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने जनपद प्रयागराज के संगमघाट अरैल घाट तथा बलुआ घाट का निरीक्षण किया।
उनके साथ डीएम भानु चन्द्र गोस्वामी सीडीओ अधिकारी भी साथ थे। इस दौरान अधिकरियों ने घाटो की सुरक्षा अन्य ब्यवस्थाओ की जाँच पड़ताल की और सम्बन्धित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव को लेकर प्रयागराज पुलिस प्रशासन काफी सतर्क है।
निरीक्षण दौरान अधिकारियो ने सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देश से लोगो को अवगत कराते हुए कहा कि स्वयं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे पानी में खड़े रहकर सूर्योदय एवं सूर्यास्त के समय अर्घ्य देने वालों को पानी में डुबकी लगाने से परहेज करे साथ ही बीमार एवं गंभीर बीमारी से ग्रस्त व्यक्तियों को घाट पर न आने की सलाह दी गई है। वहीँ अधिकारियो ने जिले के छठव्रतियों से अपील की है कि वे यथासंभव अपने घर पर ही व्रत पुजा पाठ का आयोजन करें।


