Latestप्रदेश

यूपी: प्रो. ईश्वरशरण बने उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के अध्यक्ष

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रो. ईश्वर शरण विश्वकर्मा को उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग, इलाहाबाद का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास, पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग में प्रोफेसर हैं। साथ ही आयोग के चार सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है।

इन नियुक्तियों के संबंध में आदेश शनिवार को अपर मुख्य सचिव संजय अग्रवाल ने जारी किया। ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विवि बरेली के विधि अध्ययन संकाय के अध्यक्ष डॉ. हरबंश, बीएसएस कॉलेज मथुरा के एसोसिएट प्रो. डॉ. कृष्ण कुमार, प्रयाग महिला विद्यापीठ डिग्री कॉलेज इलाहाबाद की प्राचार्य डॉ. रजनी त्रिपाठी व सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. शेर बहादुर सिंह को सदस्य नियुक्त किया है।

उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में अध्यक्ष और चार सदस्यों की नियुक्ति होने से असिस्टेंट प्रोफेसर और प्राचार्य के ढाई हजार पदों पर चयन का रास्ता साफ हो गया है। इनमें से असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों के लिए लिखित परीक्षा और 702 पदों के लिए इंटरव्यू होना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button