Latest

तालाब पर अवैध कब्जा के विरूद्ध तहसील प्रसाशन ने की कार्यवाही

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) | बारा तहसील के अन्तर्गत जारी ग्राम सभा के राजस्व मजरे बरेठियां में स्थित आराजी संख्या 19 जो कि राजस्व के विभागीय अभिलेखों में तालाब दर्ज है जिसका क्षेत्रफल 1.358 है | जिस पर बरेठियाँ गांव के ही रमाशंकर बिंद पुत्र राम निहोर बिंन्द के द्वारा अवैध रूप से पूरे तालाबी क्षेत्रफल पर विगत कई वर्षों से अवैध कब्जा किया गया था और तालाब क्षेत्रफल में ही उनके द्वारा खेती भी की जाती थी | जिसकी शिकायत ग्रामीणों के द्वारा कई बार उच्चाधिकारियों को की गई | जिस पर संज्ञान लेते हुए आज बारा तहसील प्रशासन के द्वारा मौके पर पहुंचकर के उक्त तालाब पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाया गया | वहीं तहसील प्रशासन के द्वारा तालाब पर किए गए विगत कई वर्षों के कब्जे को देखते हुए उप जिलाधिकारी बारा के आदेश पर रमाशंकर बिंद के ऊपर 200000 रूपये का जुर्माना भी किया गया | वही अतिक्रमण हटवाने में मौके पर उप जिलाधिकारी बारा के आदेश पर राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार बारा,हल्का लेखपाल व जारी चौकी प्रभारी की मौजूदगी मे तालाबी क्षेत्रप़फल से अवैध हटवाया गया |

Related Articles

Back to top button