Latest

श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, विश्व कल्याण एवं परिवार की सुख समृद्धि की कामना

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आज पंडित राम सजीवन त्रिपाठी (मन्ना) निवासी शुक्लन का पूरा (मेंडारा) मंसूराबाद,प्रयागराज की ओर से विश्व कल्याण एवं परिवार की सुख समृद्धि हेतु आठ दिवसीय (26 नवंबर 2020 से 4 दिसंबर 2020 तक )श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ बृहस्पतिवार को हुआ। इससे पूर्व गांव एवं परिवार की समस्त महिलाओं की ओर से कलश यात्रा निकाली गई। प्रथम दिन पूज्य गुरुदेव  गोलोक वासी पंडित  रमाशंकर शुक्ल  महाराज एवं आचार्य सूर्य प्रकाश शुक्ला महाराज द्वारा मंडप प्रवेश एवं श्रीमद् भागवत महात्म्य एवं कथा का प्रारंभ किया गया। कलश यात्रा में त्रिपाठी परिवार की समस्त महिलाएं एवं संतोष त्रिपाठी,अशोक त्रिपाठी,मनोज त्रिपाठी,ऋषिकेश त्रिपाठी,दुर्गेश त्रिपाठी,सुनील त्रिपाठी,अखिलेश त्रिपाठी,अनुष्का,पलक,झलक, कलश,अंजली आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button