Latestफूलपुर चुनाव

फूलपुर: सुरक्षा की चाक-चौबन्द व्यवस्था, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगे सुरक्षा कर्मी

इलाहाबाद। रविवार को होने वाले फूलपुर संसदीय लोकसभा उप चुनाव को शांन्ति पूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है।

जिलाधिकारी श्री सुहास एल0वाई0 ने बताया है कि मतदान केन्द्रों पर पुलिस की चाक-चैबन्द व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। मतदान प्रक्रिया को शांन्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है। उन्होंने मतदान में व्यवधान उत्पन्न करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के करने के निर्देश दिए है।

जिलाधिकारी ने सभी सेक्टर, जोनल मजिस्टेªटों को निरंतर भ्रमण शील रहकर मतदान प्रक्रिया को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने हेतु निर्देशत किए है। सभी पोलिंग पार्टीयां अपने-अपने गन्तव्य स्थलों पर सकुशल पहुंच गयी है। रवानगी स्थल भारत स्काउट गाइड और के.पी. इण्टर कालेज पर पहुंच कर ं मण्डलायुक्त डाॅ0 आशीष कुमार गोयल, जिलाधिकारी श्री सुहास एल0वाई0 ने स्वयं पोलिंग पार्टीयों की रवानगी का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

24 घण्टे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नम्बर जारी

चुनाव से सम्बन्धित किसी समस्या के लिए कन्ट्रोल रूम नम्बर 18001805332 पर करें सम्पर्क
चुनाव की समस्याओं को दूर करने के लिए कलेक्टेªट में कन्ट्रोल रूम बनाया गया है जिसके नम्बर 0532-2640011, 0532-2640013, 0532-2640014, 0532-2640015, 0532-2640016, 0532-2640017, 0532-2640018, 0532-2640019, 0532-2640022 तथा इसके अतिरिक्त टोल फ्री नम्बर 18001805332 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
फूलपुर संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत इलाहाबाद पश्चिमी, उत्तरी एवं फूलपुर विधानसभा के प्रेक्षक श्री अमित सैनी का कान्टेक्ट नं0 – 6391760510 है। फाफामऊ, सोरांव विधानसभा की प्रेक्षक सुश्री चंचल यादव का मो0 न0 6390299680 है। व्यय प्रेक्षक समीर टेकरीवाल का मो0 नं0 6391760516 है। रघुनाथ रेड्डी से का मोबाइल नं0 9989093764 है। प्रेक्षकों के नम्बरों पर आप अपनी कोई भी शिकायत दर्ज करा सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button