Latest

डेंगू ने पसारा पांव, आठ मरीज मिले

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कोरोना काल में डेंगू का भी खतरा बढ़ गया है। जिले में एक महीने के भीतर डेंगू के आठ मरीज पाए गए। इनमें से तीन शहर के और पांच ग्रामीण इलाके के रहने वाले हैं।

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ आनंद सिंह ने बताया कि डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। जुलाई से अबतक मिले आठ मरीजों में से सात स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि एक मरीज का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। शहर के सलोरी, गोविंदपुर व मेडिकल कॉलेज में डेंगू का मरीज मिला है, जबकि गांव में बहादुरपुर, जसरा, हनुमानगंज, रामनगर में मरीज मिले हैं। उन्होंने कहा कि मच्छरों से बचाव करना जरूरी है। बचाव के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल, साफ-सफाई, हाथों की स्वच्छता, पौष्टिक भोजन के सेवन पर ध्यान देना अति जरूरी है।

Related Articles

Back to top button