Latestइलाहाबाद समाचार
प्रधानमंत्री की मातुश्री को कुंभ में पहुंचने का आमंत्रण, महंत हरीगिरी ने की मुलाकात
वेब डेस्क। अहमदाबाद में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की माता जी सेअखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री एवं श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के मुख्य संरक्षक श्री महंत हरी गिरी ने मुलाकात की और प्रधानमंत्री श्री मोदी की माँ ने श्री महंत हरिगिरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर चर्चा भी की।

उन्होंने 2019 में प्रयाग राज में होने वाले महाकुंभ का न्योता भी दिया और उनसे आग्रह किया कि वह गंगा मा का प्रसाद ग्रहण करें। इसी क्रम में कई साधुओं ने भी श्री हरिगिरि जी से मुलाकात की।


