चयन के बाद भी नहीं जारी हुआ कटऑफ
सफल व असफल अभ्यर्थियों को नहीं पता उन्हें कितने अंक मिले
यूपीपीएससी के सचिव ने कहा, जल्द जारी होगी कटऑफ सूची
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की तीन प्रमुख परीक्षाओं के अंतिम चयन के बाद भी कटऑफ लिस्ट और अंकपत्र आज तक जारी नहीं किए गए हैं। जिसको लेकर अभ्यर्थियों में भी रोष है। खासकर परीक्षाओं में असफल अभ्यर्थी परेशान हैं कि उन्हें पता ही नहीं कि परीक्षा में उन्हें कितने अंक मिले हैं और कितने पर अंकों पर सफल अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
यूपीपीएससी की ओर से 17 जनवरी 2016 को हुई लोअर परीक्षा-2015 का अंतिम परिणाम 13 अप्रैल 2018 को जारी कर दिया गया था। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों और प्रतियोगी छात्र सघर्ष समिति के अध्यक्ष अवनीश पांडेय का कहना है कि लगभग ढाई साल बाद भी लोअर-2015 की न कटऑफ सूची जारी की गई न हीं अंकपत्र दिया गया। जिसको लेकर सफल और असफल दोनों ही अभ्यर्थी परेशान हैं।
समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2017 का भी यही हाल है। प्रारंभिक परीक्षा 8 अप्रैल 2017 को हुई। इसे बाद मुख्य परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट हुआ और 3 मार्च 2020 को अन्तिम परिणाम घोषित हो गया। अन्तिम परिणाम के 9 महीनों भी न अंकपत्र मिले न ही कटऑफ सूची जारी की गई। वहीं पीसीएस-2018 का अन्तिम परिणाम 11 सितम्बर 2020 को जारी हो गया था। तीन महीने होने वाले लेकिन आज तक पीसीएस-2018 की कटऑफ भी नहीं जारी हुई है।
वहीं, उत्तर प्रदेश लोक सेवा अयोग के सचिव जगदीश ने कहा कि लोअर-2015 और समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी-2017 का मामला देखना पड़ेगा लेकिन पीसीएस-2018 की कटऑफ सूची जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही कटआफ सूची जारी कर दी जाएगी।




