Latest

वाँछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में करैली पुलिस द्वारा एक अभियुक्त गिरफ्तार

करैली,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। करैली थाने की पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित फरार अपराधी को आज बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस उप महानिरिक्षक एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर व सीओ नगर प्रथम निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी करैली ब्रजेश सिंह व अन्य पुलिस फोर्स द्वारा आज बुधवार को दस बजे करामत चौकी के पास सघन चेकिंग की जा रही थी । उसी बीच मुकदमा अपराध संख्या 392/2021के वाँछित आरोपी जैद अली खान पुत्र स्व0 मो०अली निवासी के डब्लू 29 जे0के0आशियाना गौसनगर करैली प्रयागराज उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुशार गिरफ्तार स्थान से पकडे गये आरोपी को थाना पर लाया गया जहां आगे की विधीक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button