अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक में लिया गया निर्णय

नवाबगंज के सामूहिक हत्याकाण्ड के पीडित परिवार को दी जायेगी एक लाख की आर्थिक मदद : राजीव पाण्डेय
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के मुख्यप्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष पं राजीव कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में सोमवार को रामबाग में सोशल डिस्टेसिंग को बनाते हुए बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि शहर के तीनों विधान सभाओं में संगठन को 15 दिन के भीतर खडा खडा किया जायेगा। इसमें संरक्षक, प्रभारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष के तीन पद, महामंत्री, तीन मंत्री सहित अन्य पदों पर शीघ्र योग्य व्यक्तियों का चयन करके उनका मनोनयन किया जायेगा। महानगर अध्यक्ष पं राजीव कुमार पाण्डेय ने कहा कि सदस्यता अभियान तेज किया जायेगा और नगर निगम के सभी वार्डो में अधिक से अधिक सदस्य बनाये जायेगे। इस दौरान निर्णय लिया गया कि तीन जुलाई को नवाबगंज थानाक्षेत्र में एक ही ब्राह्मण परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गयी थी उस परिवार को संस्था की ओर से एक लाख रूपये की आर्थिक मदद शीघ्र की जायेगी। महानगर अध्यक्ष पं राजीव कुमार पाण्डेय ने कहा कि संस्था की ओर से गरीब ब्राह्मणों के आर्थिक मदद के लिये भी व्यापक स्तर पर योजना तैयार की जा रही है जिससे कि वह अपना जीवन निर्वाह परिवार सहित सुगमतापूर्वक कर सकें। बैठक में संस्था के प्रदेश सचिव अभिनव उपाध्याय, प्रभारी प्रयागराज वीएन मिश्रा, महानगर प्रभारी रविन्द्र त्रिपाठी, वीन कुमार पाण्डेय, शिव कुमार सहित अन्य लोग थे।



