Latest

माहे रमज़ान के पहले रोज़े पर रोज़ादारों ने गिड़गिड़ा कर मांगी रब से दुआ

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। साल के बाराह माह मे सब से अफज़ल ओ तर माहे रमज़ान की शुरुआत हो गई।गर्मी की शिद्दत मे भी लोगों ने 14 घन्टा 14 मिनट के लम्बे अन्तराल का रोज़ा रखा।इसलामिक माह शाबान की उन्तिस को माहे रमज़ान का चाँद दिखाई देने के साथ दो साल कोरोना प्रोटोकाल के बाद पहला अवसर रहा की मस्जिदें नमाज़ियों से छलक पड़ी।रोज़ेदारों ने तरहा तरहा के इफ्तारी के साथ फल व शरबत को दस्तरख्वान पर सजा कर रोज़ा खोला।मस्जिदों व इबादतगाहों व कुछ आस जगहों पर तरावीह की विशेष नमाज़ बाजमात ओलयाओं की निगरानी में अदा की गई।मग़रिब की अज़ान की आवाज़ गूंजते ही लोगों ने दूकानो व घरों मे परिजनो के संग रोज़ा खोला।घरों व मस्जिदों मे मग़रिब की नमाज़ अदा की गई।उम्मुल बनीन सोसाईटी के महासचिव सै०मो०अस्करी के अनुसार कोरोना जैसी वबा से दोबारा अहले हिन्द को महफूज़ रखने और बिमारी से लोगों को निजात के लिए नमाज़ मे लोगों ने दोनो हाँथ बलन्द कर राहे खुदा से इस खतरनाक वबा के दोबारा गिरफ्त मे न आने को अहले वतन को महफूज़ रखने की दूआ मांगी।

यह दो साल बाद ऐसा अवसर रहा जब लोगों ने कोरोना बन्दिशों के खत्म होने के बाद खुले और खुशगवार माहौल मे रोज़े की तय्यारी की और सामुहिक्ता के साथ रोज़ा खोला।

Related Articles

Back to top button