Latest

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मिले अखाड़ा परिषद पदाधिकारी

दिल्ली । अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारी गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से उनके निवास पर मिले इस दौरान श्री शाह ने सभी संतों का स्वागत सम्मान किया ।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत नरेंद्र गिरी महाराज महामंत्री श्री महंत हरिगिरि महाराज ने श्री शाह का तिलक कर प्रसाद भेंट की इस दौरान उन्हें भूतभावन भगवान महाकालेश्वर का प्रसाद पत्रकार गोविंद सोलंकी द्वारा अखाड़ा परिषद पदाधिकारियों के साथ श्री शाह को भेंट किया।

चर्चा के दौरान श्री शाह ने प्रयागराज कुंभ में बेहतर से बेहतर व्यवस्थाएं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सुनिश्चित की जाए इसको लेकर उन्होंने कहा कि प्रयागराज कुंभ का मेला इतिहास रचेगा।

ऐसी वह ना केवल कामना करते हैं बल्कि योगी जी को निर्देशित करेंगे की संतों की सेवा में किसी प्रकार की कोई कमी ना रहे।

इस दौरान निर्मोही अनी के श्री महंत राजेंद्र दास महाराज अहमदाबाद, निर्वाणी आनी के श्री महंत धर्मदास जी महाराज बड़ा उदासीन अखाड़े के अगर दास जी महाराज निर्मल अखाड़े के देवेंद्र शास्त्री महाराज सहित श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय मंत्री श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज सहित अन्य अखाड़ा को के संत चर्चा में शामिल रहे को।इस दौरान दिल्ली के सांसद श्री महेश गिरी ने संतों का परिचय कराया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button