Latest

अयांश की जिंदगी बचाने के लिए भोजपुरी स्टार अंकुश राजा ने किया अनोखा पहल

(अनुराग शुक्ला) पटना (अनुराग दर्शन समाचार)। पटना के मासूम अयांश की जिंदगी बचाने के लिए भोजपुरी स्टार अंकुश राजा ने अनोखा पहल की है। उन्होंने अपने गाने के माध्यम से लोगों से मदद की अपील की है।

उनका कहना है कि इस गाने जीवन माँगे अयांश से जो भी इनकम होगी वह ईलाज के लिए दी जाएगी। यह गाना 15 लाख से अधिक लोगों ने देखा है और लोग इस के कॉन्सेप्ट से भावविभोर हो रहे हैं।

अंकुश राजा ने बताया कि जब मुझे अयांश की बीमारी के बारे में पता चला तो मैंने बच्चे के माता पिता से बात की। उनसे बात करके, मिलकर और अयांश को देखकर आंखें नम हो गईं। उसी दिन मैंने उन लोगों से वादा किया कि आज से ही मैं अयांश की मदद के काम मे लग गया हूँ।

अंकुश राजा ऑफिसियल से गाना रिलीज़ हुआ है “जीवन मांगे आयांश” इस गाने के सारे पैसे इलाज हेतु आयांश को समर्पितं है इस गाने को एक बार जरूर शेयर करें और जन-जन तक पहुँचाये।

अंकुश राजा ने कहा कि जब तक बच्चे को इंजेक्शन नहीं लग जाता वो अपनी मुहिम जारी रखेंगे। इस गाने को बोस रामपुरी ने लिखा है छोटु रावत का संगीत है। डायरेक्टर पंकज सोनी और एडिटर सिद्धार्थ जी हैं।

Related Articles

Back to top button