सांडों के बीच ऐसी लड़ाई हुई कि कई मुहल्लों की बिजली गुल हो गई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रयागराज में नगर निगम द्वारा आवारा जानवर को न पकड़े जाने की वजह से आए दिन शहर में कोई न कोई घटना घट रही है आज धूमनगंज के प्रीतम नगर में सांडों के बीच ऐसी लड़ाई हुई कि कई मुहल्लों की बिजली गुल हो गई।
कई फ्यूज उड़े तो कई तार क्षतिग्रस्त हो गए। घरों के बाहर खड़ी तीन बाइकें भी टूट गईं
केबल बाक्स से बार-बार टकराने की वजह से कई फ्यूज तो उड़ ही गए, तार क्षतिग्रस्त हो गए। घरों के बाहर खड़ी तीन बाइकें भी टूट गईं। इस दौरान लोगों में अफरातफरी मची रही।
*साड़ों की लड़ाई में टूट गईं तीन बाइक*
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रीतम नगर स्थित मंदिर के बगल में चबूतरे पर ट्रांसफार्मर रखा है। इसी बगल में केबल बाक्स भी लगा है। सोमवार देर रात दो सांड यहां भिड़ गए। घरों के बाहर खड़ी तीन बाइकें गिरी तो लोग बाहर निकले। सामने सांडों की लड़ाई देखकर सहम गए। कभी सांड इधर तो कभी उधर गिरते। इसी बीच केबल बाक्स से वे टकराने लगे। कई बार उससे टकराने की वजह से केबल बाक्स के तार टूट गए और फ्यूज उड़ गए। जिससे आसपास के मुहल्लों में बिजली गुल हो गई। सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को हुई तो आनन-फानन में आपूॢत बंद कर दी। अवर अभियंता बृजेश यादव ने कर्मचारियों को मरम्मतीकरण के लिए भेजा। कर्मचारी यहां पहुंचे तो सांडों के बीच लड़ाई जारी थी। मुहल्ले वालों की मदद से दोनों को किसी तरह से खदेड़ा गया। इसके बाद मरम्मतीकरण का कार्य शुरू किया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।




