Latest

दानबहादुर “मधुर “सातवीं बार सपा के मीडिया प्रभारी बने

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। दान बहादुर मधुर को समाजवादीपार्टी का सातवीं बार मीडिया प्रभारी बनाया गया है । पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री योगेश चन्द्र यादव ने आज मधुर को मीडिया प्रभारी बनाए जाने का मनोनयन पत्र देकर बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्र अखिलेश यादव के प्रयागराज आगमन पर एवं पार्टी के संघर्षों, कार्यक्रमों, आंदोलनों आदि के समाचारों का  प्रिंट मीडिया तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित वा प्रसारित कराने में प्रभाव शाली भूमिका को देखते हुए श्री मधुर को यह दायित्व पुनः सौपा गया है । पत्र में श्री मधुर की पार्टी के प्रति निष्ठा और ईमानदारी, लगन तथा कार्यशैली की सराहना की गई ।
महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन ने इस मौके पर श्री मधुर के मनोनयन को पार्टी हित में बताया । पूर्व सांसद गण धर्म राज पटेल, नागेन्द्र सिंह पटेल, विधानपरिषद सदस्य बासुदेव यादव, डॉ मान सिंह यादव, विधायक उज्जवल रमण सिंह ने मधुर की नियुक्ति पर प्रसन्नता जाहिर की है । मधुर ने सातवीं बार मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल एवं जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि 2022 में प्रदेश में सपा की सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत और क्षमता के साथ दायित्वों का निर्वहन करूंगा ।
      

Related Articles

Back to top button