Latest

अमित शाह ने कोरोना को दी शिकस्‍त, शुभचिंतकों का जताया आभार, अभी होम आइसोलेशन में रहेंगे

नई दिल्‍ली, एजेंसियां। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग जीत ली है। उन्‍होंने खुद इसकी जानकारी ट्वीट करके दी। उन्‍होंने ट्वीट कर कहा, ‘आज मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं और इस समय जिन लोगों ने मेरे स्वास्थ्यलाभ के लिए शुभकामनाएं देकर मेरा और मेरे परिजनों को ढाढस बंधाया उन सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूं। डॉक्टर्स की सलाह पर अभी कुछ और दिनों तक होम आइसोलेशन में रहूंगा।’

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने मेदांता अस्‍पताल के डॉक्‍टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को भी धन्‍यवाद दिया है। शाह ने ट्वीट किया, ‘कोरोना संक्रमण से लड़ने में मेरी मदद करने वाले और मेरा उपचार करने वाले मेदांता अस्पताल के सभी डाक्‍टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का भी आभार व्यक्त करता हूं।’

Related Articles

Back to top button