Latest

चोरी की चार बाइक समेत चार पुलिस के हत्थे चढ़े

माण्डा पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, अभियुक्तो को भेजा जेल

मांडा,पृयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माण्डा क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस इन दिनों अभियान चलाकर अभियुक्तो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर रही है,जिससे चोरों के हौसले पस्त पड़ते नजर आ रहे हैं।
बतादें की रविवार को माण्डा सीएचसी परिसर से महेवा कला निवासी तेज बहादुर पुत्र लाले सोनकर की बाइक अज्ञात बदमाशों ने गायब कर दिया था,जिसकी थाने में केस दर्ज कराई गई थी। वहीं सोमवार को दरोगा सन्तोष सिंह व अश्वनी राय क्षेत्र के भरारी मोड़ पर चेकिंग में मसूर थे। इसी दरम्यान पुलिस ने चार अभियुक्तो विवेक कुमार द्विवेदी पुत्र महेश नारायण, रोहित सोनकर पुत्र असरफी लाल, आनंद कुमार पुत्र बृजलाल व जुबेर खा पुत्र अब्दुल रब निवासीगण माण्डा खास को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में चोरी की तीन अन्य बाइक बरामद की गई। वहीं गिरफ्तार चारो अभियुक्तो को विधिक कार्यवाई के बाद जेल भेज दिया गया। मामले थाना प्रभारी माण्डा सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया की चारों को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया है और पूर्व में जो भी बाइक चोरी की शिकायत है उस पर भी जांच की जा रही हैं जल्द खुलासा किया जाए

Related Articles

Back to top button