बड़ोखर चौकी के संरक्षण में बिक रहा अवैध गांजा

सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वीडियो वायरल
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कोरांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ोखर चौकी इंचार्ज कनक कुमार यादव की कार्यकुशलता पर उठ रहे है सवाल । जो इस समय चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कई स्थानों पर गांजे का निर्यात जोर-शोर पर चल रहा है। जिसमें एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । वायरल वीडियो में साफ-साफ पुलिस और व्यापारी के बीच की वार्ता बताई जाती है। उसी के माध्यम से साफ जाहिर होता है कि युक्त व्यक्ति को पुलिस प्रशासन से तनिक भी भय नहीं है। जो साफ जाहिर कर रहा है कि पुलिस प्रशासन को मैं देख लूंगा ₹200 मजदूरी देकर कार्य करने के लिए बाधित कर रहा है।इसी तरीके से हर थाना क्षेत्र में गांजे शराब का निर्यात शुरू हो जाएगा । तो इस आम जनमानस का पुलिस के ऊपर क्या भरोसा करेंगा। वही एक तरफ प्रशासन द्वारा माननीय प्रधानमंत्री के निर्देशन में नशा मुक्त का अभियान जाहिर किया जाता है। और एक तरफ ऐसे भ्रष्ट अधिकारी जो चंद पैसों के लिए खाकी को बदनाम करने में तुले हैं। जिनकी शिकायत अभी पूर्व में कई बार सामने आए लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई । ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा अपराधियों को पकड़ कर छोड़ दिया जाता है। देखना है अब यह है कि क्या वरिष्ठ अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लेकर कार्यवाही करते हैं या नहीं?




