Latest
किसान आन्दोलन के समर्थन मे 14 दिसंबर को प्रदेश व्यापी धरना-प्रदर्शन

मेजा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार किसान भाइयों के सम्मान मे एवं किसान आन्दोलन के समर्थन मे 14 दिसंबर को प्रदेश व्यापी धरना-प्रदर्शन के क्रम मे प्रयागराज जिला कचहरी पर समाजवादी पार्टी द्वारा शान्तिपूर्वक धरना प्रदर्शन किया जायेगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने मेजा सहित जमुनापार के सभी समाजवादी साथियों से 14 दिसंबर सोमवार को समय 11:00 बजे जिला कचहरी पर अपने सहयोगियों के साथ पहुंचने कर शान्तिपूर्वक धरना को सफल बनाने की अपील किया है।




