Latest

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बैरागी अणियों से दूरभाष पर वार्ता की

( अनुराग शुक्ला ) हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार )। कुंभ मेला की समाप्ति को प्रतीकात्मक बनाने के लिए अखाड़ों में काफी रार मचा हुआ है । आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बैरागी अणियों से 27 अप्रैल के चैत्र पूर्णिमा के शाही स्नान की व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत की।

सभी बैरागी अखाड़े कोरोना गाइडलाइन का सख्ती के साथ अनुपालन करते हुए ही शाही स्नान करेंगे।महंत राजेंद्र दास

गृहमंत्री ने उनसे अपील की है कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए चैत्र पूर्णिमा के स्नान को केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन किया जाए। निर्वाणी अणि बैरागी अखाड़े के अध्यक्ष श्री महंत राजेंद्र दास ने बताया कि गृहमंत्री शाह ने फोन पर हुई वार्ता में उन्हें चैत्र पूर्णिमा के शाही स्नान की शुभकामनाएं दी। इस दौरान तय किया गया कि सभी बैरागी अखाड़े कोरोना गाइडलाइन का सख्ती के साथ अनुपालन करते हुए ही शाही स्नान करेंगे। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वह कुंभ स्नान के निमित्त हरिद्वार में भीड़ न बढ़ाएं और कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। साथ ही सरकारी व्यवस्थाओं को अपना सहयोग दें। इस मौके पर निर्मोही अणि अखाड़े के अध्यक्ष श्री महंत धर्मदास और दिगंबर अणि अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत कृष्ण दास भी उनके साथ मौजूद थे। गृहमंत्री अमित शाह ने बारी-बारी से तीनों अध्यक्षों के साथ वार्ता की। और आखिरी शाही स्नान पर कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा ।

Related Articles

Back to top button