Latest

सामूहिक विवाह योजना में एक दूजे के हुए 5 जोड़े

 

असहायों की सहायता के लिए तत्पर है सरकार –विधायक

(अनुराग शुक्ला/रमेश तिवारी )

कोरॉव, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सोमवार को ब्लॉक परिसर में 5 जोड़े एक दूजे के हो गए ।शादी की हर रस्म वैदिक ढंग से पूरी की गई। मंत्रोच्चार के बीच एक दूसरे के साथ हमेशा रहने और हर सुख दुख में साथ निभाने की कसम खाई ।तहसील क्षेत्र के भर्ती पुर गांव निवासी अर्चना कुमारी एवं रविता कुमारी ,चेलारी गांव की रहने वाली रविता कुमारी के अलावा कौंड़ी छापर गांव की खुशबू कुमारी एवं अनीता देवी ने सामूहिक विवाह योजना के तहत लाल जोड़ा पहना ।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक राजमणि कोल में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।इस दौरान विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार असहाय निराश्रित के लिए सरकारी योजनाओं के माध्यम से हर तरह का लाभ पहुंचाने का काम कर रही है ।सभी जोड़ों को कपड़े वस्त्र ,आभूषण ,इत्यादि का उपहार दिया गया ।जानकारी देते हुए खंड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह ने बताया कि नवविवाहित जोड़ों के खातों में ₹35000 प्रत्येक की दर से धनराशि भेजी जाएगी ।कार्यक्रम का संचालन प्रधान प्रतिनिधि राजू सिंह ने किया ।इस दौरान प्रमुख रुप से पीआरओ रामाश्रय शुक्ला, रामेश्वर पटेल ,शिवाकांत पांडे ,योगेंद्र सिंह ,शिव फल पांडे ,अमन कुमार सोनकर सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button