गंगा के माध्यम से पूर्व सैन्य अधिकारियों के द्वारा की जाने वाली देश की पहली, सबसे लंबी और दुर्गम मुण्डमाल गंगा परिक्रमा पदयात्रा के शुभारम्भ
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अतुल्य गंगा के माध्यम से पूर्व सैन्य अधिकारियों के द्वारा की जाने वाली देश की पहली, सबसे लंबी और दुर्गम मुण्डमाल गंगा परिक्रमा पदयात्रा के शुभारम्भ के अवसर पर मोती लाल नेहरू इंजीनियरिंग कालेज के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कर्नल मनोज केशवर,ले. क. हेम लोहुमी, सैन्य अभियन्ता गोपाल शर्मा, प्रयागराज की महापौर मा.अभिलाषा गुप्ता नंदी, परिक्रमा यात्रा के संरक्षक योगेश शुक्ल, प्रयागराज फाउंडेशन के अध्यक्ष शशांक शेखर पाण्डेय, मूँछों के नर्तक दुकान जी, सहित यात्रा में शामिल सैन्य अधिकारीगण I प्रयाग के लिए गौरव की बात है कि सात माह में पूरी होने वाली 5100 कि.मी. की यह पदयात्रा प्रयाग से प्रारंभ होकर प्रयाग में ही समाप्त हो रही है I महामहिम राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश, मा. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री एवं मा. केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री भारत सरकार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा पदयात्रियों को अपनी शुभकामनाएं और आशिर्वाद प्रदान किया जिससे यह यात्रा निर्विघ्र रूप से संपन्न हो सके I कार्यक्रम में डॉ विभा मिश्रा, डॉ. रमा सिंह,ग्रीन इंडिया फाउंडेशन के संयोजक विजय शुक्ल, गंगा सेवा मंच के संयोजक डॉ. प्रमोद शर्मा, स्वदेशी इंडिया के दत्तात्रेय पाण्डेय, फूल चंद्र दूबे, कौशल सिंह, हरिमोहन पाण्डेय, पंकज कुमार,कालेश्वर मिश्रा, अखिलेश पाण्डेय ,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे I




