Latest
इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय मे स्थाई अध्यापकों की नियुक्ति हो- रेवती रमण

गेस्ट टीचरों के सहारे पूरब के आक्सफोर्ड की गरीमा नहीं मिलेंगी
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय कि गिरती शैक्षिक स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि एक समय पूरब का आक्सफोर्ड आईएएस बनाने की फैक्ट्री कहलाता था लेकिन केंद्रीय विश्वविद्यालय बनने के बाद उसके स्तर मे सुधार की जगह स्थिति बद से बत्तर होती गई ।उन्होंने कहा कि कुलपति की नियुक्ति मे देरी और हजारों रिक्त पदों पर नियुक्ति ना होना तथा गेस्ट टीचरों के सहारे पठन पाठन की वजह से स्थिति और खराब हुई।
सांसद ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री से मांग किया है कि विश्वविद्यालय की गरीमा को पुनः बहाल कराने के लिए स्थाई टीचरों की नियुक्ति हो और सम्बध्द महाविद्यालयों में भी रिक्त पदों को भरने की अनुमति प्रदान की जाय।



