महापौर ने सादगी के साथ अपनों के बीच मनाया जन्मदिन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह , काशीक्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश सह-संगठन महामंत्री भवानी सिंह का मिला स्नेहाशीष
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने गुरुवार को बहुत ही सादगी के साथ अपना जन्मदिन समर्थकों, पार्षदों व पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मनाया। आवास से लेकर नगर निगम कार्यालय तक जन्मदिन की बधाई देने वालों को भीड़ लगी रही । महापौर ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया ।
महापौर ने सबसे पहले अपने बहादुरगंज आवास पर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। केक काटा। नगर निगम कार्यालय में दोपहर से लेकर देर शाम तक जन्मदिन की बधाई देने वालों की भीड़ लगी रही। पार्षदों ने महापौर के सम्मान में समारोह का आयोजन किया। लोगों ने स्मृति चिन्ह देकर बधाई दी। महापौर ने सर्किट हाउस में भाजपा के यशस्वी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात की प्रदेश अध्यक्ष ने जन्मदिवस की बधाई दी। बधाई देने वालों में महेश चंद्र श्रीवास्तव अध्यक्ष काशीक्षेत्र, भवानी सिंह प्रदेश सह-संगठन महामंत्री, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, हर्ष केसरी महानगर उपाध्यक्ष युवा मोर्चा , गौरव मिश्रा कार्यसमिति सदस्य काशीक्षेत्र युवा मोर्चा, अनूप मिश्रा नामित पार्षद, ऋषभ श्रीवास्तव, विवेक साहू, पार्षद आकाश सोनकर, ऋषि निषाद, साहिल अरोरा, दीपक कुशवाहा, अमरजीत सिंह, शिव भारती, सरस्वती देवी, नीलम यादव, रोचक दरबारी, ऋषि कुमार निषाद, मनोज गुप्ता, आदि शामिल रहे।



