Latest

मनाया गया प्रवासी मजदूर बचाओ दिवस, भेजा गया सीएम को ज्ञापन

प्रयागराज (अनुराग शुक्ला )। सोशलिस्ट यूनिटी सेन्टर ऑफ इण्डिया की ओर से 19 मई को अखिल भारतीय प्रवासी मजदूर बचाओ दिवस मनाया गया इस क्रम में इलाहाबाद जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने मागों के पोस्टर से साथ घरों में किया प्रदर्शन और से 8 सूत्रीय मांगों का मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबिधित ज्ञापन ईमेल के माध्यम से दिया।

इस दौरान घनश्याम मौर्य, प्रमोद कुमार गुप्त, विजय शंकर सिंह, प्रियांशु मौर्य राजवेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे इस दौरान मुख्यमंत्री से मांग की गई :

  1. पैदल, ट्रकों आदि में आ रहे प्रदेश के सभी प्रवासी मजदूरों को बसों से उनके घर भेजवाया जाय।
  2. लंबी दूरी तय करके आ रहे सभी मजदूरों को पीने के पानी खाना और ठहरने का उचित प्रबन्ध किया जाय।
  3. सभी प्रवासी मजदूरों को तुरंत 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाय।
  4. रास्ते मे भूख प्यास या दुर्घटना में मारे गए सभी श्रमिकों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये की सहायता दी जाय।
  5. गांव -गांव में प्राथमिक विद्यालयों या अन्य सार्वजनिक भवनों को कोरेण्टाईन सेन्टर बनाते हुए साफ- सफाई ,पानी व खाने की समुचित व्यवस्था सरकारी खर्च पर की जाय।
  6. गांव में बाहर से आनेवाले सभी प्रवासी श्रमिकों की कोरोना जांच सुनिश्चित करते हुए गांव को संक्रमण से बचने के ठोस उपाय किये जाय।
  7. कोरोना ड्यटी में लगाई गयी सभी आशा, आंगनवाड़ी और सफाई कर्मियों को PPE सहित ग्लब्स, मास्क, सेनेटाइजर आदि सुरक्षा उपकरण प्रदान किया जाय।
  8. कोरोना ड्यूटी में लगाई गई सभी आशा, आंगनवाड़ी कर्मियों को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाय।

Related Articles

Back to top button