150 बिजली संविदाकर्मी रामा कम्पनी से अचानक निकाले जाने पर कर्मचारियों ने दिया धरना

( विनय मिश्रा )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।150 बिजली संविदाकर्मी रामा कम्पनी से अचानक निकाले जाने पर कर्मचारियों मैं काफी आक्रोश है।
बिजली संविदाकर्मी रामा कम्पनी से अचानक निकाले जाने पर कर्मचारियों नैनी उपखण्ड के एसडीओ पर पैसे ना दिए जाने का आरोप लगाया। जबकि जनवरी में 199 लोगो की काम की जरुरत का पत्र भेजा। उसके बाद भी संविदा कर्मियों को निकाली जाने पर क्षेत्रीय कांग्रेश के नेताओं द्वारा कर्मचारियों को समर्थन देते हुए प्रदेश महासचिव जितेंद्र तिवारी विद्युत कार्यालय पहुंचे और मुख्य अभियंता से तत्काल बात कर SDO को भेजने को कहा अन्यथा चक्काजाम करेंगे। जाम की सुचना सुनते ही नैनी पुलिस आ गयी और तब तक sdo भी आ गए। उनके सामने धरना दे रहे कर्मियों ने मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। तो sdo मनोज कश्यप अंदर भाग गए। बाद में ए डी ऐ चौकी इंचार्ज ने बाहर बुलवाया। जिस पर जितेंद्र तिवारी ने कहा की sdo साहब रामा और सरकार की नामसझी में कर्मचारियों को बलि का बकरा क्यों बनाया जा रहा है। वहां मौजूद रहे आशीष सिंह और अभिसेक देवा ने बताया की कई कर्मियों से नवंबर से काम लिया जा रहा है । और हाज़िरी भी है ।लेकिन तनखाह मात्र एक महीने की दिए हैं। योगेश ने कहा की 25000 की ड्राफ्ट रामा लेती है। और 2-3 महीने में निकाल देना पूरी तरह गलत है। जितेंद्र तिवारी ने कहा की इनको तत्काल sdo रामा कंपनी को वापस लेने को लिखे। ज्यादा कर्मियों का बहाना ना बनाये, क्योंकि अभी दिसंबर में sdo ने पत्र लिखकर नैनी खंड में 199 लोगो की और जरुरत बताई थीं। Sdo ने अंत में ac के पत्र का जिसमे लिखा था की दिसंबर तक के ज्वाइन लड़को को रखा जाये। और नयी भर्ती ना हो हवाला देते हुए पत्र भेजा और बाहर आकर धरना दे रहे कर्मियों को वापस काम पर जाने को कहा तब जाकर धरना समाप्त हुआ । नैनी खंड द्वितीय मेवालाल बगिया कार्यलाय पर दिनभर भारी जमावड़ा लगा रहा।




