Latest

राहुल और प्रियंका ने हमेशा प्रदेश के अमन चैन को अस्थिर करने का प्रयास किया: नन्दी

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा किए गए ट्वीट का कैबिनेट मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने रीट्वीट कर जवाब दिया है। उन्होंने रीट्वीट में लिखा है कि जिस बुजुर्ग के साथ अभद्रता की गयी और जिन्होंने अभद्रता की दोनों एक ही समुदाय के हैं! पुलिस की विवेचना से स्थिति स्पष्ट हो गयी है! राहुल और प्रियंका गाँधी ने हमेशा केवल उत्तर प्रदेश की शांति और अमन-चैन को अस्थिर करने का प्रयास किया है! प्रदेश की जनता इन्हें 2022 में सबक सिखायेगी।

Related Articles

Back to top button