संदिग्ध मौत के मामले में आनंद गिरि समेत तीन आरोपितों की न्यायिक अभिरक्षा कोर्ट ने बढ़ाई
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत के मामले में आनंद गिरि समेत तीन आरोपितों की न्यायिक अभिरक्षा कोर्ट ने बढ़ा दी है। सीबीआइ ने अभी तक केस डायरी मंगलवार को सीजेएम कोर्ट को सौंपी। और न्यायिक अभिरक्षा बढ़ाने की मांग की। इसे न्यायालय ने स्वीकृत करते हुए आरोपितों की न्यायिक अभिरक्षा 18 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। उल्लेखनीय है कि नरेद्र गिरि की संदिग्ध मृत्यु मामले में सीबीआइ जांच कर रही है। मंगलवार की दोपहर से सीजेएम कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सहसा तो लोगों को जानकारी नहीं हुई। हालांकि बाद में वहां सीबीआइ टीम पहुंची। कोर्ट के बाहर पुलिस की तैनात रही। इसके पहले सात दिन की आरोपितों की रिमांड सीबीआइ को मिली थी। महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत प्रकरण की जांच सीबीआइ कर रही है। जांच के लिए इन दिनों सीबीआइ की टीम प्रयागराज में है। इस प्रकरण के आरोपित आनंद गिरि समेत तीन आरोपित नैनी केंद्रीय कारागार में बंद थे। पिछले दिनों सीबीआइ ने कोर्ट में न्यायिक अभिरक्षा की अर्जी दी थी। अर्जी तो 10 दिन की थी लेकिन कोर्ट ने सात दिन की न्यायिक अभिरक्षा स्वीकार कर ली थी। आर्डर मिलने के बाद सीबीआइ टीम नरेंद्र गिरि समेत तीनों आरोपितों से कई चक्रों में पूछताछ कर चुकी है।



