Latestइलाहाबाद समाचारदेशप्रदेश

खेल से शारीरिक एवं मानसिक दोनों का विकास होता है- बांके बिहारी पांडे

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) l रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर , प्रयागराज के संगीताचार्य मनोज गुप्ता की सूचनानुसार विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा दसवीं की छात्रा खुशी चौधरी ने इंटरनेशनल सॉफ्टवेयर फेडरेशन जापान द्वारा पंजीकृत तथा मिनिस्ट्री आफ यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स गवर्नमेंट ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त एमेच्योर सॉफ्ट टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित अहमदाबाद गुजरात के थलतेज स्टेडियम में दिनांक 6 मार्च से 10 मार्च तक संपन्न हुई 16वीं जूनियर नेशनल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में विद्यालय के शारीरिक प्रमुख विमल चंद्र दुबे एवं संतोष तिवारी के नेतृत्व में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय सहित पूरे भारतवर्ष का नाम रोशन किया है l खुशी चौधरी की इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बांके बिहारी पांडे ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक दोनों का विकास होता है हमें पढ़ाई के साथ साथ अन्य शिक्षणेत्तर क्रियाकलापों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए l उन्होंने वंदना सभा में खुशी को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए माल्यार्पण करके सम्मानित किया l इस अवसर पर विद्यालय की प्रार्थना सभा में उपस्थित डॉक्टर प्रीति मिश्रा ने खुशी की इस सफलता पर विद्यालय में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को पारले जी का एक-एक पैकेट बिस्किट वितरित किया । विद्यालय के छात्रा की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में रमेश चंद्र मिश्रा ,जटाशंकर तिवारी, शिव नारायण सिंह, कामाख्या प्रसाद दुबे ,आनंद कुमार, दिनेश शुक्ला, सत्य प्रकाश पांडे, अवधेश कुमार, वकील प्रसाद ,वाचस्पति चौबे, सुनील कुमार ,शशि कपूर ,प्रभात कुमार शर्मा ,दीपक दयाल, विभु श्रीवास्तव, सचिन सिंह परिहार, चंद्रशेखर सिंह ,शैलेश सिंह यादव, पायल जायसवाल ,रिचा गोस्वामी, कुंदन कुमार ,अभिषेक शुक्ला, अभिषेक सिंह, शिवजी विद्यासागर गुप्ता, प्रवीण कुमार तिवारी सहित समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाए शामिल रहे l

Related Articles

Back to top button