Latest

यूपीपीएससी: सीबीआई ने एकत्र किए दस्तावेज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं की अनियमितता की जांच कर रही सीबीआई रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है। मंगलवार को सीबीआइ की टीम यूपीपीएससी पहुंची।

भर्ती परीक्षाओं की अनियमितता की चल रही जांच

गोपन विभाग की कुछ फाइलों को पलटकर उससे जरूरी दस्तावेज एकत्र किए। वहीं, वर्ष 2014 से 2017 के बीच सीधी भर्ती के तहत हुए चयन का ब्योरा एकत्र किया।

इसके लिए कंप्यूटर में फीड डाटा की पड़ताल किया। जांच में सीबीआइ को कुछ खामियां मिली हैं। वहीं, कैंप कार्यालय पर कुछ अभ्यर्थी सीबीआइ टीम से मिलने पहुंचे। सीबीआइ ने उनसे भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी से जुड़े दस्तावेज लिया है।

शिकायतकर्ता अभ्यर्थियों को पूछताछ के लिए जल्द बुलाया जाएगा।

सीबीआई की टीम सोमवार को ही अचानक प्रयागराज आ गई थी। गोविंदपुर स्थित सीबीआइ कैंप कार्यालय पर शिकायतकर्ता अभ्यर्थी ब्योरे के साथ पूछताछ के लिए बुलाए गए थे, जबकि टीम के कुछ सदस्यों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में पड़ताल की थी।

मंगलवार को जांच आगे बढ़ाई गई। पूछताछ का सिलसिला सुबह दस बजे शुरू होकर देर शाम तक चलता रहा।

माना जा रहा है कि सीबीआइ अब कुछ भर्ती परीक्षाओं को लेकर जल्द बड़ी कार्रवाई कर सकती है। इसके लिए आने वाले दिनों में कुछ चयनितों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button