माघ मेला जमीन को लेकर मांग: खाक चौक एक ही जगह पर बसाने को लेकर अनिश्चितकालीन धरना

( अनुराग शुक्ला / आनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। माघ मेला 2020-21 के लिए खाक चौक के मुकाम धारी संतों के जमीन का आवंटन आज 23 दिसम्बर को होना था।
जब तक हमारी माँग पूरी नहीं होगी संत समाज के साथ दिन रात मेला कार्यालय के सामने दरी पर बैठे रहेंगे ।

जिसमें समस्त खाक चौक के मुकाम धारी संत महंत समय से पहुँचे मेला अधिकारी व मेला प्रशाशन से खाक चौक व्यवस्था सिमित के अध्यक्ष सीता राम दास महराज की अध्यक्षता में सभी साधु महात्मा खाक चौक के सभी महंतो को एक ही स्थान पर जगह अवांटन कर बसाने को लेकर मेला अधिकारी प्रयाग राज के मेला कार्यालय के समक्ष धरना पर बैठ गये। इस धरने में संत महंतो महामंडेलेशवरो को संबोधित करतें हुए खाक चौक व्यवस्था सिमित के महामंत्री संतोष दास महराज सतुआ बाबा ने कहा कि प्रशाशन हमारे संतों के साथ कुछ संस्थाओं के दबाव में खाक चौक को बांटकर टुकड़ों में बसाना चाह रहा है ।
जो हम संतो के साथ प्रशाशन का गलत पूर्ण रवैया हैं । जिसको हम संत इस बार बर्दाश्त नहीं करेंगे।सतुआ बाबा ने आगें कहा कि गत वर्ष मेलाधिकारी अपनी-जमीन की कमी होने के बहाने गढ कर हमारे कुछ मुकाम धारी संतों के जमीन का अवांटन मनसैता नाला के पार जमीन दिया ।
तथा खडंजा की खराब जगहों दल दल में संतो को बसाया जिससे हम संतो को तमाम दिक्कतों का जहाँ सामना करना पडा वही हमारे जगत भगत अपने शिविरों से भटकें और शिविर नहीं लगा पाये जो प्रयागराज मे पहली बार ऐसा हुआ । एक वरिष्ठ बुजुर्ग संत महंतो ने कहा कि सन् 1960 से हम लोगो की याद में खाक चौक हमेशा एक जगह बसाया जाता था ।
जो हमारी परंपरा रही है ।उसको मेला प्रशाशन खत्म कर अपनी मनमानी करके खाक चौक को टुकड़ा टुकड़ा करके बसाना चाह रहा है । जिसे हम संत समाज इस बार बर्दाश्त नहीं करेंगे और अपनी माँग खाक चौक एक जगह बसाने की माँग को लेकर धरने पर अडिग होकर बैठे हैं । और जब हमारी माँग पूरी नहीं होगी हम संत समाज के साथ दिन रात मेला प्रशाशन कार्यालय के सामने दरी पर बैठे रहेंगे । और हम सभी संत समाज अपनी बातों पर अडिग रह्ते हुए इस बार खाक चौक एक जगह पर बसाने का काम करेंगे । इस धरना मे अध्यक्ष सीता राम दास जी तथा खाक चौक व्यवस्था सिमित के महामंत्री संतोष दास सतुआ बाबा व उपाध्यक्ष जन्मेजय शरण दास जी महाराज समस्त पदाधिकारी जगतगुरु विनायका बाबा साकेत धाम राम नरेश दास चित्रकूटी राम कॄषण दास महराज कोल्हू नाथ महंत ब्रज भूषण दास महराज बालक दास महराज परमेश्वर दास भरवारी स्वाराजी बाबा गौलोक वासी के कृपा पात्र राजेन्द्र दास हिटलरबाबा सहित खाक चौक समाज के सभी संत महंत मुकाम धारी उपस्थित रहें ।




