Latest

भव्यता के साथ हुआ खाक चौक का भूमि पूजन का

( अनुराग शुक्ला/आनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। खाक चौक व्यवस्था समिति के पदाधिकारी व प्रशासनिक अधिकारियों के काफी वार्तालाप के बाद त्रिवेणी पुल पार कर त्रिवेणी रोड पर साकेत धाम जो कि खाकचौक का पहला प्लॉट रहता है । वहां से भूम पूजन किया गया।

भूमि पूजन में खाकचौक व्यवस्था समिति के अध्यक्ष महामंडलेश्वर सीताराम दास जी महाराज प्रधानमंत्री महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा खाकचौक व्यवस्था समिति के उपाध्यक्ष जन्मेजय शरण जी महाराज साकेत धाम के जगतगुरु विनायका बाबा हिटलर बाबा राघव दास जी राम तीरथ दास जी महाराज सीताराम दास जी महाराज बालक दास जी महाराज सहित सैकड़ों संतो के साथ मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी नगर मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्रा रजनीकांत मिश्रा चंडिका त्रिपाठी देवराज मिश्रा सहित प्रशासनिक अधिकारी गण भूम पूजन कार्यक्रम में मौजूद थे । भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात साधु संतों ने अपना प्लाट कटवाना शुरू कर दिया व आवंटन का कार्य प्रारंभ हो गया।

Related Articles

Back to top button