Latest

कार्तिक की घातक गेंदबाजी से जेसीएफ की जीत

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। ऑफ स्पिनर कार्तिक सिंह की घातक गेंदबाजी (4.2-0-33-7) की बदौलत जेसीएफ क्लब ने दौलत हुसैन इंटर कॉलेज यलो को सात विकेट से हराकर प्राइड कप अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक जुटाये।

दौलत हुसैन इंटर कॉलेज यलो ने शनिवार को अपने मैदान पर टॉस हारकर 19.2 ओवर में 113 रन बनाये। अशरफ अली ने 19 एवं मो. अनस व मो. उमर ने 18-18 रन बनाये। जेसीएफ की तरफ से कार्तिक सिंह ने सात विकेट लिये।

जवाब में जेसीएफ क्लब ने 20.4 ओवर में 3 विकेट पर 114 रन बना लिये। अब्दुल रहमान ने 42 और सूर्यांश ने 20 रन बनाये। दौलत हुसैन के सिद्धार्थ, अशरफ व शिवांश को एक-एक विकेट मिला।

Related Articles

Back to top button