कंटेनमेंट जोन का बैरिकेडिंग तोड़ने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए एक तरफ पुलिस और प्रशासन सख्ती कर रही है तो दूसरी ओर लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं।
महामारी अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई
कोरोना के मरीज बढ़ने पर प्रशासन ने मम्फोर्डगंज में कंटेनमेंट जोन बनाकर बैरिकेडिंग की थी। बुधवार को पता चला कि मंगलवार रात में ही कुछ लोगों ने बैरियर तोड़ दिया था। इस मामले में कर्नलगंज पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। दरोगा कपिल कुमार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बैरिकेडिंग तोड़ने पर महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। सीओ कर्नलगंज ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान करके कार्रवाई की जाएगी। वहीं मास्क न लगाने पर बुधवार को भी पुलिस ने गहन चेकिंग अभियान चलाया। मास्क न लगाने वालों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल किया। एडीजी प्रेम प्रकाश और आईजी केपी सिंह ने भी नाइट कर्फ्यू का निरीक्षण कर लोगों को गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। बस अड्डे और सिविल लाइंस में निरीक्षण के दौरान पुलिस की सक्रियता बढ़ गई।बुधवार को हुई कार्रवाई।


